हमारे बारे में
TheIslamicGuide.com एक इस्लामी प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ क़ुरआन और सुन्नत की रोशनी में एक मुसलमान की ज़िंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। और हमारा मक़सद है कि लोग इस्लाम की छोटी छोटी बातें बहुत ही आसान अन्दाज़ में सीख सकें, जिनको जानने के लिए वो struggle करते हैं ।
अल्लाह तआला क़ुरआन में फ़रमाता है:
“तुम में से एक जमाअत ऐसी होनी चाहिए जो भलाई की तरफ़ बुलाए।”
(सूरह आले-इमरान: 104)
इसी आयत को सामने रखते हुए हम TheIslamicGuide.com पर दीन की बातें आसान ज़बान में पेश करते हैं, ताकि हर आम मुसलमान उन्हें समझ सके और अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपना सके।
क्यूंकि इस्लाम सिर्फ़ मस्जिद या इबादत तक महदूद नहीं है, बल्कि पूरे अख़लाक़, सोच और अमल का नाम है। इसीलिए यहाँ पर क़ुरआन की आयतें, रसूलुल्लाह ﷺ की हदीसें और इस्लामी तालीमात इस तरह समझाई जाती हैं कि दीन बोझ नहीं, बल्कि रहमत महसूस हो।
रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
“तुम में सबसे बेहतर वो है जो क़ुरआन सीखे और सिखाए।”
(सहीह बुख़ारी)
इसी सोच के साथ इस वेबसाइट की हर पोस्ट सच्चाई और इख़्लास के साथ लिखी जाती है। आज के दौर में जहाँ लोग दीन के नाम पर उलझन महसूस करते हैं, वहीँ TheIslamicGuide.com क़ुरआन के इस उसूल पर चलता है:
“अपने रब के रास्ते की तरफ़ हिकमत और अच्छी नसीहत के साथ बुलाओ।”
(सूरह अन-नहल: 125)
लेखक के बारे में
इस वेबसाइट के Author मोहम्मद सैफ़ हैं, जो एक इस्लामिक स्कॉलर और असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वो दीन को सिर्फ़ किताबों तक सीमित नहीं समझते, बल्कि ज़िंदगी से जोड़कर समझाने पर यक़ीन रखते हैं। क़ुरआन, हदीस की तालीम उनके तजुर्बे का अहम हिस्सा है।
रसूलुल्लाह ﷺ का फ़रमान है:
“इल्म हासिल करना हर मुसलमान पर फ़र्ज़ है।”
(सुनन इब्न माजा)
इसी लिए TheIslamicGuide.com पर लिखी जाने वाली हर बात सादा, साफ़ और Authentic Sources से पेश की जाती है, ताकि पढ़ने वाला उलझे नहीं, बल्कि मुतमइन हो जाये।
हमारा मिशन
हमारी कोशिश है कि:
- दीन की बातें आसान ज़बान में समझाई जाएँ
- क़ुरआन और सहीह हदीस की रोशनी में सही रहनुमाई दी जाए
- नौजवानों और आम लोगों की उलझनों को सुलझाया जाए
- और दीन को ज़िंदगी का बोझ नहीं, बल्कि रास्ता बनाया जाए
अल्लाह तआला फ़रमाता है:
“अल्लाह उन लोगों के दर्जे बुलंद करता है जिन्हें इल्म दिया गया।”
(सूरह अल-मुजादिला: 11)
TheIslamicGuide.com एक रहनुमा है, जो हर उस शख़्स के लिए है जो दीन को समझना, सीखना और अपनाना चाहता है।
अगर आपको इसके बारे में कोई सवाल हो, कोई मशवरा देना हो या इस्लामी रहनुमाई से जुड़ी कोई बात शेयर करनी हो, तो आप हमें Email कर सकते हैं। हम आपकी बात को अहमियत देते हैं और बेहतर करने की कोशिश करते हैं।
My Email Id: rahmanshafibbk@gmail.com