99 Names of Allah With Meaning In Hindi | अल्लाह के 99 नाम

इस दुनिया में हर चीज़ का एक नाम होता है, इसी तरह अल्लाह के 99 नाम हैं, जिनको अस्मा उल हुसना Asmaul Husna (अच्छे अच्छे नाम) भी कहा जाता है जो बताते हैं कि अल्लाह तआला के अन्दर कौन कौन सी ख़ूबियाँ मौजूद हैं हर नाम एक ख़ास ख़ूबी और सिफ़त को बयान करता है |

और हदीस में इन नामों को याद करने पर बड़े इनामात का वादा किये गए हैं तो इसीलिए आज हम 99 names of allah with meaning in hindi और arbic,roman script में पेश करेंगे, तो चलिए अल्लाह के इन ख़ूबसूरत नामों से अपने दिल की दुनिया को रौशन करें और अपनी ज़िन्दगी को बरकतों मालामाल कर दें |

"ولله الأسماء الحسنى فادعوه بها"

“और अल्लाह के अच्छे अच्छे नाम हैं तो उसको उन्हीं नामों से पुकारो (दुआ करो)"

सूरह अल-आराफ़ (7:180)

सही बुखारी और मुस्लिम शरीफ में है कि बेशक अल्लाह तआला के 99 नाम है जो उन्हें याद करेगा वह जन्नत में दाखिल होगा

"إنَّ للهِ تِسعَةً وتِسعينَ اسمًا، مائةً إلا واحدًا، مَن أحصاها دخلَ الجنَّةَ"

बेशक अल्लाह के 99 नाम हैं, जो उन्हें याद करे वह जन्नत में दाखिल होगा।

सहीह अल-बुखारी: हदीस 2736, सहीह मुस्लिम: हदीस 2677

इसके अलावा अल्लाह के नाम ( 99 Names Of Allah With Meaning In Hindi ) को याद करने से इनको समझने से और उन पर अमल करने से अल्लाह से ताल्लुक़ मजबूत होता है

  • दुआएं असर करने लगती हैं
  • रूहानी सुकून मिलता है
  • गुनाहों से बचने में आसानी होती है
  • अल्लाह की ख़ूबियों को समझने में मदद मिलती है
99 Names of Allah
  • तहज्जुद के वक्त
  • फ़ज्र के बाद
  • या जब भी आपको टाइम मिले या कोई मुनासिब वक़्त जिसमें आप पूरे दिल और सुकून के साथ इन नाम को पढ़े और समझ सके और अपना ताल्लुक अल्लाह से जोड़ सकें

जी हां ! बिल्कुल मांगी है, हदीस में आता है “या हय्यु या क़य्यूम बिरह्मतिका अस्तगीस

जैसे अब्दुल्लाह, अल्लाह का बंदा और अल्लाह ताला के नाम हैं रहमान, रज्ज़ाक, सलाम तो शुरू में अब्द लगा कर किसी का भी नाम रखा जा सकता है जैसे अब्दुल रहमान, अब्दुल रज्जाक, अब्दुस सलाम

99 Names of allah with meaning in hindi

No.ArabicRomanHindiMeaning
1.ٱلرَّحْمَٰنُAr-Rahmaanअर-रहमानबेहिसाब रहमत करने वाला
2.ٱلرَّحِيمُAr-Raheemअर-रहीमबार-बार रहमत करने वाला
3.ٱلْمَلِكُAl-Malikअल-मलिकसारे जहाँ का बादशाह
4.ٱلْقُدُّوسُAl-Quddusअल-क़ुद्दूसहर ऐब से पाक
5.ٱلسَّلَامُAs-Salaamअस-सलामसलामत रखने वाला
6.ٱلْمُؤْمِنُAl-Mua’minअल-मु’मिनअमन और ईमान देने वाला
7.ٱلْمُهَيْمِنُAl-Muhaiminअल-मुहैमिनसब की निगरानी करने वाला
8.ٱلْعَزِيزُAl-Azeezअल-अज़ीज़सब पर ग़ालिब
9.ٱلْجَبَّارُAl-Jabbarअल-जब्बारज़बरदस्त,
हर चीज़ पर क़ुदरत रखने वाला
10.ٱلْمُتَكَبِّرُAl-Mutakabbirअल-मुतकब्बिरबड़ी अज्मत वाला
11.ٱلْخَالِقُAl-Khaaliqअल-ख़ालिक़पैदा करने वाला
12.ٱلْبَارِئُAl-Baari’अल-बारीजान डालने वाला
13.ٱلْمُصَوِّرُAl-Musawwirअल-मुसव्विरसूरतें बनाने वाला
14.ٱلْغَفَّارُAl-Ghaffarअल-ग़फ्फ़ारबहुत ज़्यादा माफ़ करने वाला
15.ٱلْقَهَّارُAl-Qahharअल-क़ह्हारसबको क़ाबू में रखने वाला
16.ٱلْوَهَّابُAl-Wahhaabअल-वह्हाबबहुत देने और अता करने वाला
17.ٱلرَّزَّاقُAr-Razzaaqअर-रज़्ज़ाक़रोज़ी पहुँचाने वाला
18.ٱلْفَتَّاحُAl-Fattaahअल-फत्ताहरिज्क और रहमत के दरवाज़े खोलने वाला
19.ٱلْعَلِيمُAl-‘Aleemअल-अलीमहर चीज़ को जानने वाला, बहुत इल्म वाला
20.ٱلْقَابِضُAl-Qabidअल-क़ाबिज़रोकने और तंग करने वाला
21.ٱلْبَاسِطُAl-Baasitअल-बासितरोज़ी फैलाने वाला
22.ٱلْخَافِضُAl-Khaafidअल-ख़ाफ़िदपस्त (नीचा) करने वाला
23.ٱلرَّافِعُAr-Raafi’अर-राफ़ेअबुलंद (ऊँचा ) करने वाला
24.ٱلْمُعِزُّAl-Mu’izzअल-मुइज़्ज़इज़्ज़त देने वाला
25.ٱلْمُذِلُّAl-Mudhillअल-मुज़िल्लज़िल्लत देने वाला
26.ٱلسَّمِيعُAs-Samee’अस समीअ’ख़ूब (हर बात) सुनने वाला
27.ٱلْبَصِيرُAl-Baseerअल-बसीरसब कुछ देखने वाला
28.ٱلْحَكَمُAl-Hakamअल-हकमहुक्म करने वाला, फ़ैसला करने वाला
29.ٱلْعَدْلُAl-‘Adlअल-अदलसबसे ज़्यादा इंसाफ़ करने वाला
30.ٱلْلَّطِيفُAl-Lateefअल-लतीफ़हर चीज़ की बारीक जानकारी रखने वाला
31.ٱلْخَبِيرُAl-Khabeerअल-ख़बीरबड़ा बाख़बर, हर बात से बख़ूबी वाक़िफ़
32.ٱلْحَلِيمُअल-हलीमअल-हलीमबेहद बर्दाश्त करने वाला, जल्द ग़ुस्सा ना करने वाला
33.ٱلْعَظِيمُAl-‘Azeemअल-अज़ीमबहुत अज़मत और बुज़ुर्गी वाला
34.ٱلْغَفُورُAl-Ghafoorअल-ग़फ़ूरबहुत ज़्यादा बख़्शने वाला
35.ٱلشَّكُورُAsh-Shakoorअश-शकूरक़दर दान, थोड़ा करने पर भी बहुत अता करने वाला
36.ٱلْعَلِيُّAl-‘Aliyyअल-अलीसबसे ऊँचा, बुलंदी वाला
37.ٱلْكَبِيرُAl-Kabeerअल-कबीरबहुत बड़ा
38.ٱلْحَفِيظُAl-Hafeezअल-हफ़ीज़सब का मुहाफ़िज़
39.ٱلْمُقِيتُAl-Muqeetअल-मुक़ीतहर चीज़ को रोज़ी देने और सँभालने वाला
40.ٱلْحسِيبُAl-Haseebअल-हसीबहिसाब लेने वाला, काफी होने वाला
41.ٱلْجَلِيلُAl-Jaleelअल-जलीलबहुत जलाल वाला, बड़ी शान वाला
42.ٱلْكَرِيمُAl-Kareemअल-करीमबहुत करम वाला, बड़ा सखी
43.ٱلرَّقِيبُAr-Raqeebअर-रक़ीबनिगरानी रखने वाला, हर चीज़ पर नज़र रखने वाला
44.ٱلْمُجِيبُAl-Mujeebअल-मुजीबदुआएं सुनने और क़ुबूल करने वाला
45.ٱلْوَاسِعُAl-Waasi’अल-वासिअजिसकी रहमत और इल्म हर चीज़ को घेरे हुए है
46.ٱلْحَكِيمُAl-Hakeemअल-हकीमहिकमत वाला, हिकमत के साथ हर काम करने वाला
47.ٱلْوَدُودُAl-Wadudअल-वदूदबहुत मोहब्बत करने वाला
48.ٱلْمَجِيدُAl-Majeedअल-मजीदबड़ी इज़्ज़त और शान वाला
49.ٱلْبَاعِثُAl-Ba’ithअल-बाइसमुर्दों को ज़िन्दा करने वाला
50.ٱلشَّهِيدُAsh-Shaheedअश-शहीदहाज़िर व नाज़िर,
जिस से कोई चीज़ छुपी हुई न हो
51.ٱلْحَقُAl-Haqqअल-हक़्क़बिल्कुल सच्चा
52.ٱلْوَكِيلُAl-Wakeelअल-वकीलबड़ा कारसाज़,
सब कामों का जिम्मा लेने वाला
53.ٱلْقَوِيُAl-Qawiyyअल-क़वीबड़ी ताक़त व क़ुव्वत वाला
54.ٱلْمَتِينُAl-Mateenअल-मतीनमजबूत और मज़बूती देने वाला
55.ٱلْوَلِيُAl-Waliyyअल-वलीमददगार, दोस्त और हिमायती
56.ٱلْحَمِيدُAl-Hameedअल-हमीदतारीफ़ के लायक,
तमाम ख़ूबियों का मालिक
57.ٱلْمُحْصِيAl-Muhsiअल-मुह्सीहर चीज़ को गिनने और जानने वाला
58.ٱلْمُبْدِئُAl-Mubdi’अल-मुब्दिपहली बार पैदा करने वाला
59.ٱلْمُعِيدُAl-Mu’idअल-मुईददोबारा ज़िंदा करने वाला
60.ٱلْمُحْيِيAl-Muhyiअल-मुहयीज़िंदगी देने वाला
61.ٱلْمُمِيتُAl-Mumeetअल-मुमीतमौत देने वाला
62.ٱلْحَيُّAl-Hayyअल-हय्यहमेशा ज़िंदा रहने वाला
63.ٱلْقَيُّومُAl-Qayyoomअल-क़य्यूमहमेशा कायम रहने वाला
64.ٱلْوَاجِدُAl-Waajidअल-वाजिदहर चीज़ को पाने वाला,
वो ज़ात जो कभी मोहताज न हो
65.ٱلْمَاجِدُAl-Maajidअल-माजिदबहुत इज़्ज़त और शान वाला
66.ٱلْواحِدُAl-Waahidअल-वाहिदअकेला, यकता
67.ٱلْأَحَدُAl-Ahadअल-अहदबिल्कुल अकेला, बे-नज़ीर
68.ٱلصَّمَدُAs-Samadअस-समदबेनियाज़, जिसका हर कोई मोहताज, पर वो किसी का मोहताज नहीं
69.ٱلْقَادِرُAl-Qaadirअल-क़ादिरहर चीज़ पर क़ुदरत रखने वाला
70.ٱلْمُقْتَدِرُAl-Muqtadirअल-मुक्त़दिरबहुत ताक़त और इख़्तियार वाला
71.ٱلْمُقَدِّمُAl-Muqaddimअल-मुक़द्दिमआगे बढ़ाने वाला,
आगे करने वाला
72.ٱلْمُؤَخِّرُAl-Mu’akhkhirअल-मुअख़्खिरपीछे करने वाला,
पीछे रखने वाला
73.ٱلأوَّلُAl-Awwalअल-अव्वलसबसे पहला
74.ٱلْآخِرُAl-Aakhirअल-आख़िरसबसे आख़िरी
75.ٱلظَّاهِرُAz-Zaahirअज़-ज़ाहिरजो ज़ाहिर है,
नुमायाँ, वाज़ेह, ज़ाहिर
76.ٱلْبَاطِنُAl-Baatinअल-बातिनपोशीदा व पिन्हा, जो नज़र नहीं आता, मगर मौजूद है
77.ٱلْوَالِيAl-Waaliअल-वाालीमुतवल्ली, हाकिम, मालिक, हुकूमत करने वाला
78.ٱلْمُتَعَالِيAl-Muta’aaliअल-मुतआलीसबसे ऊँचा और बुलंद बरतर
79.ٱلْبَرُّAl-Barrअल-बर्रबहुत भलाई और नेक सुलूक करने वाला
80.ٱلْتَّوَّابُAt-Tawwaabअत-तव्वाबतौबा क़ुबूल करने वाला
तौबा की तौफ़ीक़ देने वाला
81.ٱلْمُنْتَقِمُAl-Muntaqimअल-मुन्तक़िमबदला लेने वाला (जुल्म के खिलाफ़)
82.ٱلْعَفُوُAl-‘Afuwwअल-अफ़ुवबहुत माफ़ करने वाला
83.ٱلرَّؤُوفُAr-Ra’oofअर-रऊफ़बहुत नर्म दिल, रहम करने वाला, बड़ा महरबान
84.مَالِكُ ٱلْمُلْكُMaalik-ul-Mulkमालिकुल-मुल्कसारे जहाँ का मालिक, पूरी कायनात का मालिक
85.ذُوالْجَلَالِ وَٱلْإِكْرَامِDhul-Jalaali Wal-Ikraamज़ुल-जलालि-वल-इकरामअज़मत व जलाल, इनआम व इकराम वाला
86.ٱلْمُقْسِطُAl-Muqsitअल-मुक़्सितअद्ल व इन्साफ करने वाला, बहुत इंसाफ़ से फैसला करने वाला
87.ٱلْجَامِعُAl-Jaami’अल-जामेअसब को जमा करने वाला
88.ٱلْغَنيُAl-Ghaniyyअल-ग़नीबड़ा बेनियाज़
89.ٱلْمُغْنِيُAl-Mughniअल-मुग़्नीदौलत देने वाला, गनी और बेनियाज़ करने वाला
90.ٱلْمَانِعُAl-Maani’अल-मानि’हलाकत व तबाही को रोकने वाला
91.ٱلضَّارَAd-Daarrअद-दारनुकसान देने वाला (जब चाहे और जहाँ मुनासिब हो)
92.ٱلنَّافِعُAn-Naafi’अन-नाफ़ेअफ़ायदा और नफ़ा पहुँचाने वाला
93.ٱلنُّورُAn-Noorअन-नूरबहुत रौशन, रौशनी देने वाला
94.ٱلْهَادِيAl-Haadiअल-हादीहिदायत देने वाला
95.ٱلْبَدِيعُAl-Badee’अल-बदीउबे मिसाल बनाने वाला
96.ٱلْبَاقِيAl-Baaqiअल-बाक़ीहमेशा बाक़ी रहने वाला
97.ٱلْوَارِثُAl-Waarithअल-वारिससब का वारिस, तमाम चीज़ों का हक़ीकी मालिक
98.ٱلرَّشِيدُAr-Rasheedअर-रशीदसब को सही राह दिखने वाला
99.ٱلصَّبُورُAs-Saboorअस-सबूरबहुत बर्दाश्त और सब्र करने वाला

1 thought on “99 Names of Allah With Meaning In Hindi | अल्लाह के 99 नाम”

  1. І really like your bloɡ.. very nice colors & theme.
    Did you design this website үourѕelf or did you hire someone
    to dо it for you? Plz answеr back as I’m
    looking to design my own blog and ԝould like to know where u got this from.

    thanks

    Here is my Ƅlog post :: trading platform

    Reply

Leave a Comment