Islam Ke 25 Important Alfaz: 25 इस्लामी अल्फ़ाज़

क्या आपने कभी सोचा कि दिन भर में हमारे मुंह से जो अलफ़ाज़ निकलते हैं या जो कुछ हम बोलते हैं, उस में से एक-एक लफ्ज़ हमारे नाम-ए-आमाल (Deeds) में लिखा जाता है, किसी लफ्ज़ पर नेकी लिखी जाती है तो किसी लफ्ज़ पर गुनाह लिखा जाता है, तो क्या आपको मालूम है कि वो कौन से अल्फ़ाज़ हैं जो कहने में तो एक सेकंड लगता है लेकिन अल्लाह के तराजू में बहुत भारी होते हैं और नेकियों का अंबार लगा देते हैं |

ज़रा सोचिए, अगर हमारी जुबान पर हर वक्त अल्लाह का नाम और प्यारे नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की सुन्नत वाले अल्फाज़ हों, तो हमारी ज़िंदगी में कितनी बरकत और रहमत नाज़िल होगी?

तो चलिए! आज हम इस पोस्ट में Islam Ke 25 Important Alfaz के बारे में जानेंगे। और याद रखना कि ये सिर्फ अलफ़ाज़ नहीं हैं, बल्कि जन्नत की चाबियाँ हैं। तो चलिए शुरू करते हैं |

प्यारे नबी (ﷺ) का फरमान

हदीस शरीफ में आता है कि रसूले अकरम (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया:

"दो कलिमे ऐसे हैं जो जुबान पर बहुत हल्के हैं, लेकिन तराजू (मीज़ान) में बहुत भारी हैं और रहमान (अल्लाह) 
को बहुत प्यारे हैं: सुभानअल्लाहि व बि-हम्दिही, सुभानअल्लाहिल अज़ीम।"

(सहीह बुखारी)

यह हदीस हमें बताती है कि छोटे-छोटे इस्लामी अल्फाज़ हमारी आख़िरत को कितना बेहतर बना सकते हैं।

Islam Ke 25 Important Alfaz: तरजुमा, फज़ीलत और इस्तेमाल

आइए, इन 25 अल्फाज़ का मतलब समझ लेते हैं ताकि हम इन्हें सिर्फ रटे नहीं, बल्कि दिल से महसूस करके बोलें।

बिस्मिल्लाह (Bismillah):

मीनिंग: अल्लाह के नाम से।

कब बोलें: कोई भी नेक काम शुरू करने से पहले (खाना खाने, गाड़ी चलाने, या दरवाज़ा खोलने से पहले वगैरा वगैरा )।

फज़ीलत: जब आप “बिस्मिल्लाह” कह लेते हैं तो आपके काम में शैतान शरीक नहीं होता है और न कोई रुकावट डाल पाता है और साथ ही उस काम में बरकत भी आती है।

बिस्मिल्लाह हिर-रहमानिर-रहीम (Bismillah hir-Rahman nir-Rahim):

मतलब: अल्लाह के नाम से शुरू जो बड़ा मेहरबान, निहायत रहम वाला है।

इस्तेमाल: क़ुरान पढ़ने से पहले या कोई बड़ा काम शुरू करते वक़्त।

अल्हम्दुलिल्लाह (Alhamdulillah):

मीनिंग: तमाम तारीफें और शुक्र अल्लाह ही के लिए हैं।

कब बोलें: जब कोई अच्छी खबर सुनें, खाना खाने के बाद, छींक आने पर, या कोई आपका हाल-चाल पूछे तब कहें ।

फज़ीलत: अल्लाह को अपने बंदे का शुक्र अदा करना बहुत पसंद है। इसलिए ये लफ्ज़ कहना अल्लाह को ख़ुश करता है और जिससे अल्लाह की नेअमतों में इजाफा होता है।

अल्लाहु अकबर (Allahu Akbar):

मतलब: अल्लाह सबसे बड़ा है।

कब बोलें: अज़ान और नमाज़ में तो कहते ही हैं, इसके अलावा जब आप किसी बुलंदी (ऊंचाई) पर चढ़ रहे हों जैसे सीढ़ी या ज़ीने पर तो इसको पढेंगे और। और इसे खुशी या ताज्जुब के मौके पर भी कहा जाता है।

सुब्हानल लाह (SubhanAllah):

मतलब: अल्लाह पाक है (हर कमी और ऐब से)।

कब बोलें: जब कोई खूबसूरत नज़ारा देखने को मिले या कोई अच्छी बात सुनें।

Islam Ke 25 Important Alfaz

इंशाअल्लाह (InshaAllah):

मतलब: अगर अल्लाह ने चाहा।

कब बोलें: जब आप भविष्य में आने वाले वक़्त में (Future) में कोई काम करने का इरादा करें तब इसको पढ़ा जायेगा जैसे कि इंशाअल्लाह मैं ये काम करूँगा, इंशाअल्लाह मैं वहां ज़रूर जाऊंगा

अहमियत: यह कह लेना दर्शाता है कि हम अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर पाएंगे, जब अल्लाह की मर्जी होगी तभी कुछ कर पाएंगे।

माशाअल्लाह (MashaAllah):

मतलब: जो अल्लाह ने चाहा (वही हुआ)।

कब बोलें: जब आप किसी की तारीफ करें, कोई प्यारी चीज़ देखें, या नज़र लगने के डर से बचने के लिए।

तवक्कलतु अलल्लाह (Tawakkaltu al-Allah):

मतलब: मैंने अल्लाह पर भरोसा किया।

कब बोलें: जब घर से बाहर निकलें या कोई फैसला लें। यह ‘तवक्कुल’ (Trust) की सबसे बेहतरीन मिसाल है।

अस्तगफिरुल्लाह (Astaghfirullah):

मतलब: मैं अल्लाह से माफी मांगता हूँ।

कब बोलें: जब कोई गलती हो जाए, या दिल में घबराहट महसूस हो। यह रिज़्क़ के दरवाज़े भी खोलता है।

अऊज़ुबिल्लाह (Auzubillah):

मतलब: मैं अल्लाह की पनाह मांगता हूँ।

कब बोलें: जब गुस्सा आए, बुरे ख्याल आएं या शैतान के बहकावे का डर हो।

ला हौला वला कुव्वता इल्ला बिल्लाह (La Hawla Wala Quwwata Illa Billah):

मतलब: गुनाहों से बचने और नेक काम करने की ताकत सिर्फ अल्लाह की मदद से है।

इस्तेमाल: परेशानी, बीमारी या मुसीबत के वक़्त। यह जन्नत के खज़ानों में से एक खज़ाना है।

हस्बुनल्लाहु व निअ’मल वकील (Hasbunallahu Wa Ni’mal Wakil):

मतलब: हमारे लिए अल्लाह ही काफी है और वो बेहतरीन कारसाज़ (काम बनाने वाला) है।

कब बोलें: जब आप बहुत बड़ी मुसीबत में घिर जाएं या कोई डर हो।

अस्सलामु अलैकुम (Assalamu Alaikum):

मतलब: तुम पर सलामती हो।

इस्तेमाल: किसी मुस्लिम से मिलते वक्त। (यह सिर्फ हैलो नहीं, बल्कि दुआ है)।

व अलैकुम अस्सलाम (Wa Alaikum Assalam):

मतलब: और तुम पर भी सलामती हो। (सलाम का जवाब)।

जज़ाकल्लाह खैर (JazakAllah Khair):

मतलब: अल्लाह आपको बेहतरीन बदला दे।

कब बोलें: जब कोई आपके साथ भलाई करे या मदद करे। (सिर्फ ‘Thank you’ कहने से बेहतर है)।

बारकल्लाह (BarakAllah):

मतलब: अल्लाह इसमें बरकत दे।

कब बोलें: जब किसी को मुबारकबाद दें या किसी की सफलता देखें।

फी अमानिल्लाह (Fi Amanillah):

मतलब: अल्लाह की हिफाज़त में।

कब बोलें: जब किसी को विदा (Good-bye) करें।

यर-हमुकल्लाह (YarhamukAllah):

मतलब: अल्लाह तुम पर रहम करे।

कब बोलें: जब कोई ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ कहकर छींकता है, तो सुनने वाले को यह जवाब देना चाहिए।

ला इलाहा इल्लल्लाह (La ilaha illallah):

(अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं)। यह ईमान की जड़ है।

मुहम्मदुर रसूलुल्लाह (Muhammadur Rasulullah):

(मुहम्मद ﷺ अल्लाह के रसूल हैं)।

सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (Sallallahu Alayhi Wa Sallam):

(दुरुद शरीफ)। जब भी प्यारे नबी का नाम आएं, यह पढ़ना लाज़िम है।

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन (Inna Lillahi Wa Inna Ilayhi Raji’oon):

मतलब: बेशक हम अल्लाह ही के हैं और हमें उसी की तरफ लौटना है।

कब बोलें: किसी की मौत की खबर पर या किसी भी छोटी-बड़ी मुसीबत (जैसे कुछ गुम हो जाना) पर।

आमीन (Ameen):

(ऐ अल्लाह! इसे कबूल फरमा)। दुआ के आखिर में कहा जाता है।

तक़्वा (Taqwa):

अल्लाह का डर और परहेज़गारी। दिल की वो हालत जो आपको गुनाह से रोके।

इहसान (Ihsan):

अल्लाह की इबादत ऐसे करना जैसे तुम उसे देख रहे हो, या कम से कम वो तुम्हें देख रहा है। यह नेकी और इबादत का सबसे ऊंचा दर्जा है।

इस अमल को रोज़ाना कैसे करें?

सिर्फ इन लफ्ज़ों को जानना काफी नहीं है, इन्हें अपनी आदत बनाना असल कामयाबी है।

  • हर हालत में शुक्र: जब भी कोई पूछे “कैसे हैं?”, तो सिर्फ “ठीक हूँ” न कहें, बल्कि कहें “अल्हम्दुलिल्लाह, ठीक हूँ”। यह छोटा सा बदलाव आपके नाम-ए-आमाल में नेकियों के पहाड़ खड़ा कर देगा।
  • गुस्से में खामोशी और अऊज़ुबिल्लाह: जब गुस्सा आए, तो फ़ौरन ‘अऊज़ुबिल्लाह’ पढ़ें। यह प्रैक्टिकल है और इससे झगड़े रुक जाते हैं।

इस्लामी अल्फाज़ के बारे में कुछ लोगों को गलतफहमियां भी होती हैं, जिन्हें दूर करना ज़रूरी है:

गलतफहमी: “ये अल्फाज़ सिर्फ नमाज़ या मस्जिद के लिए हैं।”

हकीकत: जी नहीं! इस्लाम ऐसा दीन है जो जितना मस्जिद के अन्दर है उतना ही मस्जिद के बाहर भी है। बाज़ार, घर, ऑफिस, हर जगह अल्लाह का ज़िक्र होना चाहिए।

गलतफहमी: “इन्हें सिर्फ अरबी जानने वाले ही समझ सकते हैं।”

हकीकत: इनका मतलब बहुत आसान है और हर मुसलमान (चाहे वो किसी भी जुबान का हो) इन्हें रूहानियत के लिए इस्तेमाल करता है।

गलतफहमी: “इंशाअल्लाह का मतलब है कि काम टाल देना।”

हकीकत: यह बहुत बड़ी गलतफहमी है। ‘इंशाअल्लाह’ का मतलब है अल्लाह की मदद मांगना ताकि काम यकीनी तौर पर पूरा हो सके, न कि बहाना बनाना।

Q2: ‘जज़ाकल्लाह’ और ‘जज़ाकल्लाह खैर’ में क्या फर्क है?

Ans: ‘जज़ाकल्लाह’ का मतलब है “अल्लाह बदला दे” (यह अच्छा या बुरा कुछ भी हो सकता है)। लेकिन ‘जज़ाकल्लाह खैर’ का मतलब है “अल्लाह बेहतरीन/अच्छा बदला दे”। इसलिए हमेशा पूरा ‘जज़ाकल्लाह खैर’ कहना अफ़ज़ल (बेहतर) है।

Q3: अगर कोई काम हो जाए तो ‘माशाअल्लाह’ बोलें या ‘अल्हम्दुलिल्लाह’?

Ans: अगर आपकी अपनी कोई कामयाबी है तो ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ (अल्लाह का शुक्र) कहें। अगर आप किसी और की कामयाबी या खूबसूरती देख रहे हैं, तो ‘माशाअल्लाह’ कहें ताकि नज़र न लगे।

मेरे प्यारे दोस्तों और बुजुर्गों!

ये Islam Ke 25 Important Alfaz सिर्फ शब्दकोश (Vocabulary) का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह हमारे ईमान की पहचान हैं। और जब हमारी जुबान इन पाक लफ्ज़ों से तर रहती है, तो हमारा दिल सुकून पाता है। अब सोचिए, मौत के वक़्त जुबान पर वही आएगा जिसकी आदत ज़िंदगी भर रही होगी।

अगर आज से हम छोटी-छोटी बातों पर बिस्मिल्लाह, अल्हम्दुलिल्लाह और इंशाअल्लाह कहने की आदत डाल लें, तो इंशाअल्लाह हमारी दुनिया भी संवर जाएगी और आख़िरत भी।

Leave a Comment